logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: खेत में बुआई को लेकर हुआ विवाद, चाकू से कर दिया हमला, पति-पत्नी घायल


यवतमाल: यवतमाल जिले की पुसद तहसील में कोर्ट के फैसले के बाद फसल बोने की बात पर चार लोगों ने मिलकर महिला पर चाकू हमला कर, उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह घटना तहसील के पिंपलगांव (इजारा) में हुई। घायल की पहचान प्रियंका संजय इनकर (35) है. वहीं, आरोपी की पहचान सोनाली बालाजी खंडारे (33) के रूप में हुई है. तीन अन्य के रूप में की गई है।

इस खेती को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है. इसी दौरान आरोपी सोनाली प्रियंका के खेत में बुआई करने आ गई। प्रियंका ने सोनाली से कहा कि अदालत के आदेश को लागू करे, उसके बाद बुआई करना। इसके बाद सोनाली ने पीड़ित बहस करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर सोनाली ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और लात-घूसों से पीटा और डंडों से पीट-पीटकर प्रियंका के दांत तोड़ दिए।

जब प्रियंका का पति विवाद सुलझाने आया तो सोनाली के साथ अन्य तीन लोगों ने मिलकर उसके सीने में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में खंडाला पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.