logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कम कीमत में लग्जरी गाड़ी बेचकर करते थे चोरी, अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़, कलमना पुलिस की कार्रवाई


नागपुर: कलमना  पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये गिरोह कम कीमत पर लग्जरी गाड़ियां बेचकर कुछ ही दिनों बाद उन्हें चुरा लेता था। पुलिस ने इस गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 43 लाख की फार्च्यूनर  गाड़ी बरामद की है।

नागपुर के गारमेंट व्यापारी संजय कालरा इस गिरोह का शिकार बने। उन्होंने सूरत के एक डीलर से 43 लाख में फार्च्यूनर गाड़ी खरीदी थी, जो बाजार कीमत से करीब 5 लाख कम थी। सौदे के तहत 15 लाख कैश और 28 लाख रुपये का लोन चुकाने की बात हुई। 

9 फरवरी को डिलीवरी मिलने के बाद संजय कालरा गाड़ी लेकर नागपुर आ गए। लेकिन 17 फरवरी की सुबह जब वे सोकर उठे, तो उनकी फार्च्यूनर गाड़ी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज में चोरों को डुप्लीकेट चाबी से गाड़ी ले जाते हुए देखा गया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने गाड़ी के साथ नकली चाबी और फर्जी आरसी दी थी।

गुजरात के इस गिरोह ने कई व्यापारियों को निशाना बनाया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।