logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

उपराजधानी में चोरो के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े छह घर में लगाई सेंध


नागपुर: उपराजधानी में चोरो का आतंक बढ़ता जा रहा है। हुड़केश्वर पुलिस थाने के दीघोरी स्थित संजूबा हाई स्कूल के पीछे टेक ऑफ गार्डन सोसाइटी में एक ही रात में चार अज्ञात नकाबपोश चोरों ने करीब 6 घरों के ताले तोड़कर कीमती सामान पर हाथ साफ किया। हालांकि चार घरों में कोई भी नहीं रहता था जबकि दो घरों से सोने चांदी के आभूषण और नकदी सहित करीब 2 लाख रुपयों का माल चोरी हुआ है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरी सोसाइटी भय का माहौल पैदा हो गया है। 

दीघोरी परिसर के संजूबा हाई स्कूल के पीछे टेकऑफ गार्डन सोसायटी है। बीती रात चार अज्ञात नकाबपोश चोरों ने घातक हथियारों से लैस होकर इस सोसाइटी के D,E और F बिंग में करीब 6 फ्लैट के ताले तोड़कर कीमती उड़ाया था। हालांकि चार घरों में कोई भी नहीं रहता था जिसके चलते इन घरों से चोरों के हाथ कुछ खास नहीं लगा परंतु सोसाइटी में ही रहने वाले आसिफ हुसैन नामक व्यक्ति के घर से इन चोरों ने 3 तोले के सोने टी आभूषण और 40,000 की नगदी पर हाथ साफ किया था। 

साथ ही इसी सोसाइटी में रहने वाली प्रीति अभिषेक श्रीवास्तव नामक महिला जो कि रविवार शाम अपनी मां के घर रमना मारोति में गई हुई थी उनके घर में भी सेंधमारी कर इन चोरों ने 10,000 की नकदी और 2 तोले सोने के आभूषणों पर हाथ साफ किया था। पड़ोसियों ने फोन पर चोरी होने की जानकारी प्रीति को दी थी जिसके बाद, सुबह जब प्रीति घर पहुंची तब उन्हें इस चोरी की बात का पता चला और इसकी शिकायत पुलिस से की। 

सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में चार अज्ञात नकाबपोश आरोपी दिखाई दिए हैं जिनके हाथ में घातक हथियार भी थे। ऐसे में रात के समय अगर इन चोरों का किसी ने प्रतिकार भी किया होता तो बड़ी अनहोनी होने की भी संभावना थी। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के बाद इन चारों आरोपियों की तलाश कर रही है। परिसर वासियों ने इस सोसाइटी के सुरक्षा बंदोबस्त पर भी कई सवालिया निशान खड़े किए हैं जिसके चलते यहां रहने वाले रहीवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है।