logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पुलिसकर्मी के घर में सेंधमारी कर चोरों ने उड़ाया 3.04 लाख का माल


नागपुर: हुड़केश्वर पुलिस थाने के रघुजी नगर पुलिस क्वार्टर में रहने वाले एक पुलिसकर्मी के घर को ही निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब 3 लाख 4 हजार रुपयों के माल पर हाथ साफ कर लिया। इस घटना के समय पुलिसकर्मी अपने घर को ताला लगाकर पत्नी सहित बुट्टीबोरी अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी रघुजी नगर पुलिस क्वार्टर नंबर 198/3, हुड़केश्वर निवासी व्यंकट हरिभाऊ गंधाले बताए जा रहे हैं। व्यंकट पुलिस हेड क्वार्टर में कार्यरत हैं।

5 अगस्त की दोपहर करीब 1:30 बजे व्यंकट अपने घर को ताला लगाकर पत्नी सहित बूटीबोरी अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे वे रात को वहीं पर ठहर गए। अगली सुबह 7:00 बजे जब वह दोबारा घर पहुंचे तो उन्हें घर में चोरी होने की बात का पता चला।

अज्ञात चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर से सोने चांदी के आभूषण सहित करीब 3 लाख 4 हजार रुपये का माल चोरी किया था। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 454,457,380 के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।