logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां


नागपुर: शहर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक बार फिर उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार को एक ईमेल के जरिए भेजी गई इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ईमेल मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा बलों ने अलर्ट जारी कर दिया।

बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) और डॉग स्क्वायड की टीमों को तुरंत मौके पर तैनात कर दिया गया। साथ ही सीआईएसएफ (CISF) के जवानों ने पूरे परिसर की निगरानी तेज कर दी है।एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच प्रक्रिया को और अधिक सख्त कर दिया गया है। खासतौर पर पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।

इस अचानक हुई सुरक्षा सख्ती से यात्रियों में असमंजस और घबराहट देखी गई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों से संयम बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की। इस तरह की धमकी नागपुर एयरपोर्ट को पहले भी मिल चुकी है। हालांकि इस बार भी ईमेल को प्राथमिक तौर पर 'फेक' माना जा रहा है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं। मेल भेजने वाले की पहचान और मकसद का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।