logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बच्चों को जान से मारने की दी धमकी देकर व्यापारी से मांगी 3 करोड़ की फिरौती, दो आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: गणेशपेठ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक मोमबत्ती व्यापारी को 2 आरोपियों ने धमका कर 3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी. पैसे नहीं देने पर व्यापारी के बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई थी. पीड़ित व्यापारी ने इसकी शिकायत गणेशपेठ पुलिस से  की थी.  पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद इन दोनों आरोपियों को ढूंढ कर गिरफ्तार किया है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में महाल निवासी खुशाल सदावर्ते  और लालगंज निवासी महेंद्र पराते का समावेश है. खुशाल और महेंद्र आपस में रिश्तेदार बताया जा रहे हैं . महेंद्र के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी  है. 62 वर्षीय पीड़ित व्यापारी मोमबत्ती का कारखाना चलाते है. उनकी बेटी मुंबई में पढ़ती है और बेटा नागपुर में ही केमिकल कारखाना चलाता है.

पिछले 2 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक फोन आया था जिसमें कॉल करने वाले ने व्यापारी के बारे में पूरी जानकारी होने का बताया और एक राजनीतिक पार्टी के लिए फंड के रूप में 3 करोड़ रूपयो की मांग की. हालाकि व्यापारी इस घटना के बाद घबरा गए थे और पहले दिन तो पुलिस से शिकायत नहीं की. दूसरे दिन दोबारा आरोपी ने उन्हें कॉल किया तब जाकर व्यापारी ने मामले की शिकायत गणेशपेठ पुलिस से की. आरोपी लगातार व्यापारी को फोन करके फिरौती मांग रहे थे, लेकिन कॉल कटते ही अपना फोन बंद कर देते थे. 

काफी मशक्कत और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने महेंद्र को गिरफ्तार किया. उसने अपने साथी खुशाल के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने  की कबूली दी. जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। व्यापारी कई लोगों को कच्चा माल उपलब्ध करवाते थे. उनके द्वारा तैयार की गई मोमबत्ती बाद में बाजार में बेची जाती है. खुशाल भी उनके पास से माल ले जाता था. इसीलिए उसे व्यापारी और उनके परिवार के बारे में पूरी जानकारी थी. बताया जा रहा है कि खुशाल को कर्ज हो गया था और इसके चलते ही उसने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर व्यापारी से फिरौती 
वसूलने की साजिश रची थी ।

देखें वीडियो: