logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: बाघिन शिकार मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चार टुकड़ों में काटकर जंगल में फेंक दिया था शव


भंडारा: जिले की तुमसर तहसील में बाघिन के शिकार के मामले में वन विभाग की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने बाघ के टुकड़े कर उसे तुमसर वन क्षेत्र में फेंक दिया था। 

दो दिन पहले भंडारा जिले के तुमसर वन परिक्षेत्र अंतर्गत पचरा गांव में तीन पुलिया झील के पास एक तीन साल की मादा बाघ का शिकार कर उसके शव को चार टुकड़ों में काटकर जंगल में फेंके जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई थी।  

आरोपियों ने बाघिन की गर्दन, धड़ के दो टुकड़े और पूंछ का एक हिस्सा काटकर फेंक दिया था। ऐसे चार टुकड़ों में काटकर शिकार बाघिन का शिकार किया गया था। इस मामले में वन विभाग और पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दुर्गेश लसुंते (50), राजेंद्र कुंजाम (55) और राजू पीताराम वरखड़े (52) शामिल हैं।

आरोपियों ने पचरा गांव में करंट लगाकर बाघ का शिकार किया और शव को चार टुकड़ों में काटकर जंगल में फेंक दिया। भंडारा पुलिस को उसके बारे में पता चला, उन्होंने पचरा गांव में संदिग्ध आरोपी राजू वरखड़े के घर की तलाशी ली। राजू वरखड़े के घर से हथियार मिलने के कारण उससे पूछताछ की गई। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसके साथ दो अन्य आरोपी भी शामिल थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर वन विभाग को सौंप दिया है।