logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: देसी बंदूक, कारतूस के साथ घूम रहे तीन गिरफ्तार, दो आरोपी फरार, नागरिकों की सतर्कता से टली लूटपाट की घटना


गढ़चिरोली: गढ़चिरोली जिले के चामोर्शी में लूटपाट के मकसद से बंदूक और धारदार हथियार लेकर घूम रहे पांच में से तीन लुटेरों को स्थानीय नागरिकों की मदद से पकड़ा गया। अन्य दो आरोपी कार के साथ फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

जिले की सबसे बड़ी तहसील कहे जाने वाले चामोर्शी शहर में रात 10.30 बजे के दौरान स्थानीय नागरिकों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। पांचों लोग देशी बंदूक, कारतूस और चाकू के साथ संदिग्ध हालत में दिखे तो नागरिकों ने बड़ी सतर्कता से इन लोगों को पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इसी बीच 2 आरोपी कार लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार सभी आरोपी चंद्रपुर जिले के रहने वाले है। इस घटना के कारण चामोर्शी शहर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सभी लोग शहर के ज्वेलर्स दुकानों पर नजर रख रहे थे। इन लोगों ने इन दुकानों में सेंध लगाने की योजना बनाई थी। लेकिन हमारे नागरिकों की सतर्कता के कारण यह योजना विफल हो गई। 

देखें वीडियो: