logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मामूली विवाद में तीन लोगों ने की युवक की हत्या, अंबाझरी के सुदामनगरी की घटना


नागपुर: नागपुर के अंबाझरी पुलिस थाना अंतर्गत सुदामनगरी परिसर में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में तीन दोस्तों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी. हालांकि इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को  हिरासत में लिया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है.

अंबाझरी के सुदामनगरी पांडराबोडी परिसर स्थित बंटी उईके नामक युवक के घर में बीती रात हत्या की यह घटना हुई. मृतक सागर नागले उर्फ टुनां था जबकि आरोपियों में   अजीत नेताम और सुरेश यादव और एक नाबालिग का समावेश है. 

सागर अपराधिक प्रवृत्ति  का था और ड्राइवर का काम करता था. मंगलवार रात मृतक सागर तथा तीनों दोस्त बंटी उईके के घर शराब पीने बैठे थे. इस दौरान सागर ने नाबलिग की रिश्तेदार युवती से अफेयर होने की बात बताई और उसके बारे में अश्लील बातें की. इसे सुनकर नाबालिग आहत हो गया और उसने सागर की हत्या करने की ठान ली. इस दौरान तीनों दोस्तों ने पहले सागर को जमकर शराब पिलाई और नशा हो जाने पर पास पड़े पत्थर से सिर पर बारी बारी मारकर उसकी हत्या कर दी और वहां से भाग खड़े हुए.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और तीनों आरोपियों की तलाश करने लगी. बाद में तीनों आरोपियों को अंबाझरी परिसर से ही ढूंढ कर पुलिस ने हिरासत में लिया है.