logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर में तीन अलग-अलग मामलों में युवतियों के साथ दरिंदगी; इमामवाड़ा,सोनेगांव और बेलतारोड़ी थाना परिसर में हुई घटनाएं


नागपुर: नागपुर शहर में लगातार महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में तीन अलग-अलग घटनाओं में युवतियों के साथ दुष्कर्म और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों ने शहरवासियों को हिलाकर रख दिया है। इमामवाड़ा सोनेगांव और बेलतारोडी थाना परिसरों में ये मामले दर्ज हुए हैं। 

दुष्कर्म का पहला मामला इमामवाड़ा थाना परिसर का है। इमामवाडा इलाके में एक 16 वर्षीय नाबालिग से उसके साथ ही पढ़ने वाले 16 वर्षीय किशोर ने शारीरिक संबंध स्थापित किये थे। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद ही यह मामला उजागर हुआ। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर  आरोपी किशोर को  हिरासत में लिया है  और आगे की जांच कर रही है। बताया जा रहा है की बच्ची के पेट में दर्द होने के बाद परिजन उसे  सोनोग्राफी सेंटर लेकर गए जहां उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ जिसके बाद इस मामले की शिकायत इमामवाड़ा पुलिस से की गई थी। 

दुष्कर्म का दूसरा मामला सोनेगांव थाना परिसर में सामने आया। दूसरे मामले में 24 वर्षीय पीड़ित  युवती को लोन दिलाने के बहाने से फंसाया गया। आरोपियों के गिरोह ने उसे हॉटेल में बुलाकर जबरदस्ती की और बाद में न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ सोनेगाँव में बलात्कार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में घनश्याम साहू, सहित चार महिलाओं का भी समावेश है जिन्हे इस मामले में आरोपी बनाया गया है। 

तीसरी घटना वर्धा रोड स्थित एक ओयो के होटल में  हुई, जहाँ एक युवक ने शादी का झूठा वादा देकर एक महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया।  आरोपी की पहचान बादल राउतकर के रूप में हुई है जो की एक ओयो का होटल  चलाता है। करीब 1 महीने तक शादी का झांसा देकर आरोपी ने महिला को अपने साथ रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित संबध किये। बाद में आरोपी 18 सितंबर को पीड़िता को छोड़कर भाग गया, जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।