logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जल्दी पैसे कमाने के लिए शॉर्टकट लेना युवक को पड़ा भारी, पहुंचा हवालात के पीछे


नागपुर: जल्द अमीर बनने के लिए एक युवक ने शॉर्टकट का सहारा लेते हुए चोरी करना शुरू कर दिया। वह शहर भर के विभिन्न क्षेत्रों से दोपहिया वाहनों की चोरी करने लगा। युवक वाहनों की चोरी करता और ओएलएक्स के माध्यम से बेच देता। इस काम में उसे बड़ा मुनाफा होने लगा। हालांकि, युवक ज्यादा दिनों तक बच नहीं पाया और आखिर में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक का नाम सैयद गुमरान सैयद निजाम (26, हैदरी रोड, मोमिनपुरा) है। युवक ने आठ दोपहिया चोरी की वारदातों को अंजाम देना का काबुल किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से छह वाहनों सहित कुल 4.35 लाख का सामान भी बरामद किया। 

पकड़ा गया युवक सुशिक्षित है। उसने बीएससी की पढाई की हुई है। माता-पिता के लगातार बीमार होने और परिवार की आर्थिक स्तिथि अच्छी नहीं होने के कारण युवक ने शॉर्टकट के माध्यम से  जल्द से जल्द और ज्यादा पैसे कमाने के लिए अपराध का रास्ता अपनाया और चोरी करने लगा। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक भीड़भाड़ इलाके में इन वारदातों को अंजाम देता था। पहले वह अपने दोपहिया वाहन से ऐसी जगह जाता और जिस गाड़ी को चुराना होता उसके बाजू में अपनी गाड़ी खड़ी कर देता। इसके बाद मास्टर चाभी से दूसरी चाभी के लॉक को खोलता और लेकर अपने घर में रख देता। इसके बाद पैदल जाता और फिर अपना वाहन लेकर आता। 

पिछले दिनों तहसील थाने में तीन वाहनों की चोरी होने की वारदात हुई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार चोर की तलाश में लगी हुई थी। पुलिस लगातार वारदात वाली जगहों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही थी। इसी दौरान पुलिस को तीनों जगहों पर एक ही युवक दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की और ट्रेस करते हुए उसके घर तक जा पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में आरोपी ने आठ वारदातों को अंजाम देने की बात काबुली। इस दौरान आरोपी ने दो वाहनों को भंडारा और कामठी में बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर आठ वाहनों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।