logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुलिसकर्मियों ने बिल्डर से मांगी 15 लाख की फिरौती; दो गिरफ्तार, दो फरार


नागपुर: नागपुर पुलिस पिछले कुछ समय से विवादों से जूझ रही है। नागपुर पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंघल के तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस पर लगने वाला दाग साफ़ होने के बजाय और गहरा होते जा रहे हैं। इसी बीच शहर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां मुंबई के एक बिल्डर से नागपुर पुलिसकर्मियों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 15 लाख की फिरौती मांगी। इस मामले में फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी खोजबीन पुलिस कर रही है।

आरोपियों की पहचान गौरव पुरूषोत्तम पार्ले, राजेश उत्तमराव हिवराले, आकाश राजू ग्वालवंशी और विक्रांत के रूप में हुई है। आरोपी गौरव पार्ले और राजेश हिवराले शहर के बजाजनगर थाने में बिटमार्शल पद पर कार्यरत है। पुलिसकर्मियों द्वारा फिरौती मांगने की घटना सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी अजय वाघमारे नवी मुंबई निवासी हैं और पेशे से बिल्डर हैं.अपने  ग्राहकों से खरीदी बिक्री के डेवलपमेंट के संबंध में मीटिंग करने के लिए वे सोमवार को नागपुर आए थे. हुड़केश्वर परिसर में वे अपनी दोस्त दिलीप निखारे के साथ मीटिंग स्थल पर कार में बैठ कर जा ही रहे थे 

उसी  दौरान उनकी कार के आगे ही एक इनोवा गाड़ी आकर रूकी जिसमें से  एक युवक उत्तरा और अजय की गाड़ी के पास पहुंच कर उसे बताया कि हमारे साहब गाड़ी में बैठे हैं और आपसे बात करना चाहते हैं. अजय गाड़ी से उतर कर आरोपियों की इनोवा कर के पास गाड़ी में बैठने के लिए. इस गाड़ी में आरोपी पुलिसकर्मी गौरव पराले, राजेश हिवराले सहित आकाश गवालवंशी और विक्रांत नामक चार लोग बैठे हुए थे.

अजय को गाड़ी में बैठाते ही आरोपियों ने उसके पास का मोबाइल फोन और  पर्श निकाल लिया और कहा कि तुम्हारे खिलाफ 20 करोड़ रूपयों की शिकायत आई है और इससे बचने के लिए तुम्हें 15  लाख रुपए देने होंगे। धमकी देने के बाद हालांकि आरोपियों ने उसे छोड़ दिया।

इसके बाद अजय हुड़केश्वर पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी गौरव और राजेश को गिरफ्तार किया है। तथा उनके दोनों साथियों की तलाश कर रही है. यह दोनों ही पुलिसकर्मी बजाज नगर पुलिस थाने में बीट मार्शल के रूप में कार्यरत हैं।

यह पहला मौका नहीं

यह पहली बार नहीं है जब नागपुर पुलिसकर्मियों द्वारा इस तरह की उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस साल की शुरुआत में ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहां वाठोडा थाने में तैनात दो बीट मार्शलों ने कर सवार को लूट लिया था। मामला सामने आने के बाद दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई थी। कुछ दिनों पहले एक पोलिसकर्मी को वर्दी में जुआं खेलते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।