logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: भंडारा में ट्रैक्टर ट्रॉली और मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने पांच शातिर चोरों को किया गिरफ्तार


भंडारा: भंडारा स्थानीय अपराध शाखा, पुलिस स्टेशन अडयाल और लाखनी ने एक संयुक्त अभियान में ट्रैक्टर ट्रॉली और मोटरसाइकिल चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और 5 कुल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 5 वारदातों को सुलझाया है और उनके कब्जे से 11 लाख 86 हजार का माल बरामद किया है।

अडयाल पुलिस स्टेशन की सीमा से एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चोरी की घटना घटी. उस पृष्ठभूमि में, अडयाल पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान प्राप्त गोपनीय जानकारी के आधार पर नाकाबंदी की। भंडारा स्थित नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलते ही अडयाल लाखनी थाने की पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने सड़क पर नाकाबंदी कर दी.

इसी दौरान संदेह होने पर ट्रैक्टर को रोका गया और चालक धरगांव निवासी वखार टेंभेकर (19) से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उक्त ट्रॉली खैरी से चोरी की थी। आगे पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि अपने अन्य साथियों शांतनु शेंडे (19), अनीश बागड़े (22), सागर वैरागड़े, विशाल बागड़े (27) नेरी की मदद से उन्होंने इसे चोरी करने और बेचने के लिए परसोडी में छुपाया था। 

पुलिस ने चितापुर, जवाहरनगर और परसोड़ी से आरोपियों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से करीब 11 लाख 86 हजार रुपये कीमत का एक ट्रैक्टर, पांच ट्रॉली, दो दोपहिया वाहन और चार मोबाइल जब्त किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।