logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वर्धा रोड पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक को पीछे से अन्य ट्रक ने मारी टक्कर; ड्राइवर की मौत


नागपुर: नागपुर-वर्धा रोड (Nagpur-Wardha Road) पर एक बंद पड़े ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। रात के अंधेरे में हुए इस हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे के बाद मार्ग पर जाम भी लग गया था।

नागपुर के बेलतरोड़ी पुलिस थाना अंतर्गत नागपुर-वर्धा रोड पर गुरुवार रात एक ट्रक में अचानक से खराबी होने पर चालक से सड़क के किनारे ट्रक को खड़ा कर दिया। उसके कुछ देर के बाद उसी रस्ते से आ रहे एक दूसरे ट्रक की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई।

बताया जा रहा की ट्रक चालक तेज रफ़्तार में ट्रक चला रहा था, जिससे उसे सामने खड़े ट्रक का अहसास ही नहीं हुआ और उससे जा भिड़ा। इस हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई।  जबकि इस हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों का लम्बा जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।