logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

ट्रेन में ट्रॉली बैग से हड़कंप, महिला यात्री के पास मिला गांजा


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर आई एक ट्रेन की जांच के दौरान एक बर्थ के नीचे एक लावारिस ट्रॉली बैग मिलने के बाद हड़कंप बच गया। दरअसल किसी के द्वारा  इस बैग पर अपना हक नहीं जमाये  जाने बाद पुलिस ने सतर्कता बररतते हुए बम शोधन और नाशक दस्ते को इसकी सूचना दी और जब इस बैग की जांच की गई तो उसमें गांजा मिला। बाद में इस मामले में इस बैग के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। 

नागपुर रेलवे स्टेशन पर  गोंडवाना एक्सप्रेस के बी/3 कोच में एक लावारिस बैग मिलने से यह हड़कंप मचा था। प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर चल रही जांच के दौरान वर्थ 28 के नीचे रखा ट्रॉली बैग संदिग्ध हालत में मिला। किसी भी यात्री ने जब इस बैग पर दावा नहीं किया, तो तुरंत बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड यानी को बुलाया गया।

इसी बीच, वर्थ 32 पर बैठी एक महिला यात्री, जिसकी पहचान सुकना अवधेश मेहरा के रूप में हुई है, पूछताछ में घबरा गई। जब उसकी तलाशी ली गई, तो  बैग से गांजा जैसी बदबू आने लगी।

सख्ती से पूछताछ पर महिला ने कबूला किया कि यह संदिग्ध ट्रॉली बैग उसी का है। जब बैग खोला गया, तो उसमें से सेलो टेप से लिपटे चार बंडल मिले। इन बंडलों में 6 किलो 910 ग्राम गांजा, आधार कार्ड, मोबाइल और नकदी बरामद हुई। रेलवे पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।