logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ब्लैकमेलिंग से परेशान व्यक्ति ने फेसबुक लाइव कर की आत्महत्या, कन्हान नदी में कूदकर दी जान


नागपुर: ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक व्यक्ति ने कन्हान नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि एक युवती और उसके परिवार ने मृतक पर रेप का आरोप लगाया था. उससे 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी. आखिर परेशान व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाने के बाद नदी में छलांग लगा ली. मृतक की पहचान कलमना निवासी मनीष उर्फ राज यादव (38) के रूप में हुई है.

मनीष व्यवसाय करता था. पत्नी गृहिणी है और उसे 3 बच्चे भी हैं. कलमना परिसर में ही रहने वाले एक 19 वर्षीय युवती से उसके प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है. विगत 6 सितंबर को युवती अपने घर से गायब हो गई. उसके परिजनों ने मनिष पर युवती को भगाए जाने का आरोप लगाया. हालांकि यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है. रविवार को राज कामठी थानांतर्गत नेरी पुलिया के पास पहुंचा. उसने फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाया. जिसमें उसने युवती, उसके पिता, मां और फोटो स्टूडियो के संचालक का नाम लिया.

राज ने वीडियो में बताया कि एक परिवार पिछले कई दिनों से उस पर रेप का झूठा आरोप लगा रहा है. उसे रेप के केस में फंसाने की धमकी दे रहा है. केस नहीं करने की एवज में उससे 5 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं. राज ने खुद को बेगुनाह बताया. उसका कहना था कि युवती के साथ उसके कोई संबंध नहीं थे. जबरन उसे ब्लैकमेल पर पैसे मांगे जा रहे है. उनसे परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं.

लाइव वीडियो के बाद राज ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली. रविवार की रात उसका शव पानी में दिखाई दिया. कामठी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. बताया जाता है कि कलमना पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. आगे की कार्रवाई कलमना पुलिस कर रही है. 

देखें वीडियो: