logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

अकेलेपन और बीमारी से परेशान बुजुर्ग दंपत्ति ने पिया जहर; पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर


नागपुर: शहर के सोनेगांव थाना क्षेत्र के समर्थ नगरी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक 80 वर्षीय होम्योपैथी डॉक्टर ने अपनी 70 वर्षीय पत्नी के साथ बीमारी से तंग आकर जहर पी लिया। इस व्यक्ति की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। घटनास्थल पर पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें उनकी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं  ठहराने किया का जिक्र किया गया है।

सोनेगांव पुलिस थाने के समर्थ नगरी इलाके के प्लॉट नंबर 104 में यह दर्दनाक दुर्घटना हुई. मृतक व्यक्ति 80 वर्षीय गंगाधर बालाजी हरणे बताये जा रहा है जो कि होम्योपैथी डॉक्टर थे.जबकि उनकी पत्नी 70 वर्षीय निर्मला हरणे  है जिनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज अंबाजारी परिसर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. परिवार में एक बेटा और बेटी हैं. बेटा झारखंड में स्टील प्लांट में काम करता है जबकि उनकी बेटी की भी शादी हो गई है और वह एक निजी स्कूल में टीचर है. हरणे दंपत्ति घर में अकेले ही रहते थे।

बताया जा रहा है कि गंगाधर पेट की गंभीर बीमारी सहित दांत की बीमारी से परेशान थे और उनका इलाज भी जारी था.इसी बीमारी से तंग आकर पति-पत्नी ने बुधवार सुबह जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया.हालांकि आत्महत्या से ठीक पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उन्होंने उनकी मौत के बाद किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराने का उल्लेख किया है.

पड़ोसियों ने गंगाधर को उनके घर के पैसेज में ही बेहोशी की हालत में देखा था और इस घटना की जानकारी उनकी बेटी को फोन पर दी थी.साथ इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को भी दी थी। उनकी बेटी ने तुरंत घर पर पहुंच कर अपने बुजुर्ग मां-बाप को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां जांच के दौरान ही उनके पिता को डॉक्टर ने मृत घोषित किया वहीं उनकी मां निर्मला की हालत भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज  अस्पताल में जारी है। 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सोने गांव पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां उन्होंने जहर की सीसी सहित सुसाइड नोट बरामद किया है.इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक और हैरानी का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।