logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष मुक्ता कोकड़े के पति विष्णु कोकड़े के बढ़ी मुश्किलें, खापरखेड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज


नागपुर: पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी और अवैध दस्तावेजों का उपयोग कर ग्राम पिपला डाक बंगला में 2.32 हेक्टेयर जमीन को बेचने मामले सावनेर पुलिस ने नागपुर जिला परिषद् की पूर्व अध्यक्ष मुक्ता कोकड़े के पति विष्णु  कोकड़े  के खिलाफ मामल दर्ज किया है। सावनेर बीडीओ की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

पिंपला (डाक बंगला) ग्राम पंचायत के सदस्य अतुल पाटिल ने फर्जी दस्तऐवजों के आधार पर जमीन बेचने का आरोप सरपंच विष्णु कोकड़े पर लगाया था। पाटिल ने इसकी शिकायत पंचायत विभाग के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी से की थी। इस मामले में उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सहायक गट विकास अधिकारी पंचायत समिति सावनेर की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय जांच समिति गठित की थी।

इस मामले की जांच में विष्णु कोकड़े को दोषी पाया गया। मामले में राजेंद्र नारनवारे और संतोष महतो ने अपने आर्थिक लाभ के लिए सरपंच विष्णु कोकड़े के साथ मिलीभगत कर ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र बंसोड़ पर दबाव बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। जांच समिति की रिपोर्ट के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने समूह विकास अधिकारी सावनेर से मुलाकात कर इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की थी।

तदनुसार, जांच के आधार पर, पंचायत समिति सावनेर के समूह विकास अधिकारी मनोज कुमार हिरुडकर ने खापरखेड़ा पुलिस में विष्णु कोकड़े, राजेंद्र नारनवारे और संतोष महतो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 318(4) (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति का वितरण), 336(3) (आपराधिक धमकी), 340(2) (धोखाधड़ी के इरादे से झूठा बयान) आदि के तहत मामला दर्ज कर आपराधिक अपराध दर्ज किया है।