logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ट्रक चालक ने साथियों के साथ मिलकर 4.30 लाख की दाल उड़ाई, पारडी पुलिस ने दर्ज किया मामला


नागपुर: नागपुर के पारडी इलाके में ट्रक चालक ने अपने साथियों की मदद से 4 लाख से अधिक कीमत की दाल की हेराफेरी कर डाली। इस मामले में आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पारडी निवासी विशाल दिलीप संचेती की कापसी में निर्मल दाल मिल है। उन्हें उत्तर प्रदेश से तुअर दाल का ऑर्डर मिला था। 22 अगस्त को उन्होंने दाल से भरा ट्रक  चालक ज्ञानेश्वर सुभाष अवचार के साथ रवाना किया।

लेकिन दाल उत्तर प्रदेश पहुँचने के बजाय रास्ते में ही बेच दी गई। इस काम में चालक के साथ उसके साथी साहिल उर्फ अफ़ज़ल खान और लालबहादुर रामबच्चन सनैया भी शामिल थे। शिकायत मिलने पर पारडी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है ।