logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, दो की मौके पर ही मौत, एक गंभीर रूप से घायल, हिंगणा-गुमगांव मार्ग पर हुई हुई दुर्घटना


नागपुर: हिंगणा-गुमगांव मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। तीनों दोस्त मोटरसायकल से रात का खाना लेकर घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसायकल को जोरदार टक्कर मार दी और ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। हिंगना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगे की जांच कर रही है।

मृतकों की पहचान आर्यन हुकूमचंद पालिवाल और सुमेध उर्फ सुमित राहुल सिरसाट के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक का नाम अरमान रवींद्र मडामे है। उसका इलाज मेडिकल अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है है।

ये तीनों दोस्त महाजनवाडी, वानाडोंगरी के रहने वाले हैं। बुधवार शाम आर्यन अपनी मोटरसायकल से गुमगांव से बाहर का खाना लेकर अपने दोनों दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही वे ग्रीन वेलवेट लॉन के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रक ने मोटरसायकल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसायकल चालक आर्यन और पीछे बैठे सुमेध की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल अरमान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। तो वहीं इस घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके पर ही अपना ट्रक छोड़कर वहां से फरार हो गया था।

हादसे की जानकारी मिलते ही हिंगना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।  

देखें वीडियो: