logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: 148 क्विंटल तुअर से भरे ट्रक को घाटी में धकेल कर लगाई आग, पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्दाफाश


अकोला: इंदौर में बिक्री के लिए भेजे गए 148 क्विंटल तुअर के ट्रक को सतपुड़ा घाटी में धकेल कर आग लगाने के मामले का स्थानीय क्राइम ब्रांच ने एक ही दिन में पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार आधी रात चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

चोहट्टा बाजार के राधेश मधुकर पाटकर ने श्रीकृष्ण पंडितराव लाटपटे की सफेद आयशर गाड़ी से 148 क्विंटल तुअर मध्य प्रदेश के इंदौर की एक दाल मिल में भेजी थी। लेकिन गाड़ी इंदौर नहीं पहुंची तो राधेश्याम पाटकर ने दहिहांडा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि श्रीकृष्ण लतापटे ने कृषि उपज कहीं और बेचकर गाड़ी जलाने का नाटक किया।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 407, 420 के तहत मामला दर्ज किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके को अपराध की जांच करने का निर्देश दिया.

एलसीबी ने चारों आरोपियों श्रीकृष्ण पंडितराव लाटप्टे, शिवम नागनाथ कोलंबे, अब्दुल इकबाल अब्दुल गफ़र, अंसारुद्दीन हसीरोद्दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 13 लाख रुपये का माल और 37 लाख रुपये का ट्रक जब्त कर लिया है।