logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

MPSC का पर्चा 40 लाख में देने का झांसा, दो आरोपी भंडारा से गिरफ्तार, अन्य दो फरार, क्राइम ब्रांच यूनिट 4 की टीम ने की कार्रवाई


नागपुर: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की ओर से आज हो रही परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को कॉल करके 40 लाख रुपए में प्रश्न पत्रिका देने वाले दो आरोपियों को नागपुर क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में शामिल दो मुख्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जारी है। 

कुछ दिन पहले आरोपियों की ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद पुणे पुलिस ने  उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए इन दोनों आरोपियों का नाम योगेश सुरेंद्र वाघमारे और दीपक यशवंत साखरे है। पुणे पुलिस को इन दोनों आरोपियों के भंडारा में होने का पता चला था। जिसके बाद पुणे पुलिस ने नागपुर क्राइम ब्रांच से संपर्क कर मदद मांगी थी। शनिवार को क्राइम ब्रांच यूनिट 4 की टीम ने भंडारा में जाकर इन दोनों को गिरफ्तार किया  है।जबकि फरार आरोपियों में आशिष नेतलाला कुलपे  और उसका भाई प्रदीप नेतलाला कुलपे फरार बताये जा रहे हैं।

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की महाराष्ट्र गट-ब की संयुक्त पूर्व परीक्षा आज रविवार को आयोजित की गई है। आरोपियों ने परीक्षा की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों को कॉल करके परीक्षा के प्रश्न पत्रिका 40 लाख रुपए में उपलब्ध कराने का झांसा दिया था। कुछ विद्यार्थियों ने आरोपियों के ऑडियो कॉल रिकॉर्ड करके परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के वॉट्सएप्प ग्रुप पर वायरल किए थे। इस क्लीप को गंभीरता से लेकर महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग ने पुणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 

ऑडियो क्लिप से हुई शिनाख्त 

पहले पुणे पुलिस ने मामले की जांच करके ऑडियो क्लीप में सम्मिलित आरोपियों की शिनाख्त की। पुलिस को मामले में आरोपी भंडारा, वरठी निवासी आशिष कुलपे और प्रदीप कुलपे और अन्य के शामिल होने का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने भंडारा से योगेश और दीपक को गिरफ्तार किया। नागपुर पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुणे पुलिस के हवाले कर दिया है। लेकिन क्या आरोपियों के पास प्रश्नपत्रिका है या उन्होंने परीक्षार्थियों को झांसा देने के लिए कॉल किया था। इस संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही है। हालांकि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही असलियत सामने आ पाएगी।