logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Khaparkheda: एटीएम से नकदी उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार, खापरखेड़ा के दहेगांव की घटना


नागपुर: ज़िले के खापरखेड़ा थाना क्षेत्र के दहेगांव (रंगारी) में नागरिकों की सजगता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एटीएम से नकदी उड़ाने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाश पकड़े गए, जबकि उनका एक साथी फरार होने में सफल रहा। अब पुलिस से तीसरे आरोपी की भी तलाश कर रही है। 

यह घटना बुधवार की शाम भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम केंद्र पर घटी। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विशाल सुरेश नायक और अनूप रामभरण मोरे है जो कि नागपुर के सोमलवाड़ा, के बताये जा रहे है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी एटीएम मशीन के उस हिस्से में, जहाँ से नोट बाहर निकलते हैं, लोहे की एक काली प्लेट फँसा देते थे। खाताधारक पूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी पैसे बाहर आते नहीं देखते थे और तकनीकी खराबी समझकर लौट जाते थे।

इसके बाद आरोपी प्लेट निकालकर नकदी अपने कब्जे में ले लेते थे। इस तकनीक से कई लोगों को चूना लगाया गया होने की आशंका है।पास ही ज्वेलरी शॉप चलाने वाले अतुल भीमटे को इन युवकों की संदिग्ध गतिविधियों पर शक हुआ। उन्होंने अतुल भोयर, शहबाज सिद्दीकी और दीपक चौरे को बुलाकर उनकी घेराबंदी की। इस दौरान दो आरोपियों को काबू कर लिया गया, जबकि एक फरार हो गया।

खापरखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके पास से लोहे की प्लेट जब्त की। इस प्रकरण की जांच खापरखेड़ा थाना प्रभारी हरीश रूमकर कर रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार आरोपी अब तक कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।