logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी करते दो गिरफ्तार, 37 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त


नागपुर: नागपुर कस्टम विभाग ने खुफिया जानकारी के आधार पर, एयर अरेबिया की उड़ान से शारजाह से नागपुर यात्रा करने वाले दो यात्रियों को 200 ग्राम सोना और अन्य सामग्री सहित कुल 37 लाख रुपये से अधिक के माल के साथ गिरफ्तार किया है। कस्टम विभाग ने आरोपियों के पास से 37,81,944 रुपये कीमत का 200 ग्राम सोना, 20 आईफोन, 8 लैपटॉप, 1 आईपैड और विदेशी मूल के 14,400 सिगरेट जब्त किया है। 

एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग द्वारा पकड़े गए इन दोनों यात्रियों में मोहम्मद तारिक शेख और सनी भोला यादव का समावेश है जो कि दोनों मुंबई के रहने वाले हैं. 9 जून की तड़के नागपुर एयरपोर्ट पर शाहजहां से एयर अरेबिया की फ्लाइट से ये दोनों यात्री पहुंचे थे.

कस्टम विभाग को सोना स्मगलिंग करने की पहले से ही खुफिया जानकारी मिली थी. जिसके बाद जब एयरपोर्ट पर उनकी बारीकी से जांच की गई तो उनके बैग में 200 ग्राम वजन के 2 सोने के बिस्किट मिले जिनकी कुल कीमत 14 लाख 20 हजार रुपये थी.

इसके साथ ही 20 आईफोन, 8 लैपटॉप और विदेशी सिगरेट के पैकेट सहित 37 लाख 81,944 रुपये का माल कस्टम विभाग ने बरामद किया है. कस्टम विभाग ने इन दोनों आरोपियों के पासपोर्ट और मोबाइल फोन जब्त किए हैं और आगे की जांच कर रही है. 

देखें वीडियो: