logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

एमडी तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार, 2.55 लाख का माल भी जब्त, तहसील पुलिस की कार्रवाई


नागपुर: एमडी तस्करी में लिप्त अपराधी और उसका एक अन्य साथी तहसील पुलिस के हाथ लगा है. उनसे एमडी सहित 2.55 लाख का माल बरामद किया गया है. आरोपियों के नाम जुना बगड़गंज, बजरंग नगर, नंदनवन निवसी अक्षय बंडू वंजारी (25) और कसारपुरा, तीन नल चौक निवासी योगेश गजाननराव खापरे (25) है. 

अक्षय पेशेवर अपराधी है. वह काफी समय से एमडी की बिक्री करता आ रहा है. योगेश कैफे में काम करता है. दोनों एमडी की बिक्री करते थे. तहसील पुलिस ने बुधवार की रात गश्त के दौरान तहसील पुलिस को योगेश के मेयो अस्पताल के सामने एमडी की बिक्री किए जाने का पता चला. इसके आधार पर पुलिस ने दबिस देकर योगेश को पकड़ा. उसके पास एमडी मिल गई. उसने अक्षय द्वारा दिए जाने का बताया. 

तहसील पुलिस ने अक्षय के घर पर दबिस दी. वहां भी एमडी तथा वजन  काँटा मिल गया. उसने एमडी बिक्री के लिए पन्नी में रखी थी. उससे एक्टिवा भी बरामद कर ली गई. दोनों से एमडी, मोबाइल, एक्टिवा सहित 2.55 लाख का माल बरामद किया गया. पुराना अपराधी होने से अक्षय को ग्राहक मिल जाते हैं. वह जिनसे एमडी की खरीदी करता है उनका पता लगाया जा रहा है. 

आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई पीआई संदीप बुआ, हवलदार संजय साहू तथा उनकी  टीम ने की है. 

देखें वीडियो: