logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: घाटंजी में एक ही दिन में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म


यवतमाल: घाटंजी तहसील और शहर में एक ही दिन में दो नाबालिग लड़कियों के साथ अत्याचार हुआ है। इन घटनाओं से पुलिस की नींद उड़ गई है। 

वडरपुरा निवासी आरोपी सुभाष उर्फ ​​गोलू विट्ठल पवार ने शहर में पीड़ित नाबालिग लड़की के साथ, उसकी माँ और उसे जान से मारने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। यह घटना शिवाजी चौक स्थित एक स्कूल के पीछे हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरी घटना ग्रामीण इलाके में हुई। पारडी निवासी आरोपी गुरुदेव मडावी ने नाबालिग लड़की को चॉकलेट देने का लालच देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने गांव वालों को अपनी आपबीती बताई, जिसके बाद गांव वालों ने ही आरोपी की तलाश कर उसे पुलिस के हवाले किया।