logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गुदा में 1 किलों सोना छुपाकर नागपुर लैंड हुए दो यात्रियों को पकड़ा गया


नागपुर -एयरपोर्ट पर फिर एक बार डीआरआई द्वारा सोने की तस्करी करते हुए फिर दो लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए दोनों आरोपी दोहा से कतर एयरवेज के विमान में सवार होकर नागपुर पहुँचे थे. दोनों ने अपने शरीर के भीतर लगभग 1 किलो सोना छिपाकर रखा था. इन दोनों को डीआरआई ने नागपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा। बीते एक माह में सोने की अंतरराष्ट्रीय तस्करी के दूसरे मामले का नागपुर में खुलासा हुआ है.
 
नागपुर एयरपोर्ट इन दिनों तस्करी करने वाले तस्करों की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। नागपुर एयरपोर्ट पर पिछले 1 महीने में  यह दूसरी बार था जब डीआरआई ने सोना तस्करी के मामले का पर्दाफाश किया है। गुरुवार सुबह दोहा से कतर एयरवेज के विमान से आए 2 यात्री नागपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। अहमदाबाद निवासी जुनैद जाहर और जगदीश गुरनानी जब विमान से नागपुर एयरपोर्ट पर उतरे तब कस्टम अधिकारियों को उनके हाव-भाव  कुछ अलग से दिखाई दिए जिसके बाद जब अधिकारियों को संदेह हुआ और उनकी गहन छानबीन की गई तो उनके पास करीब 1 किलो 100 ग्राम सोना मिला। खास बात इस सोने को इन दोनों यात्रियों ने अपने गुदा मार्ग में छुपा कर रखा था। पकड़े गए सोने की कुल कीमत करीब 59 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।
 

गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले राजस्थान के नागौर की एक गैंग भी सोना तस्करी के मामले में नागपुर से ही पकड़ी गई थी. जिनके पास से करीब 380 ग्राम सोना मिला था। पकड़े गए आरोपी श्रमिक बनकर इस सारे सोने को एयरवेज के माध्यम से नागपुर लाए थे। उस समय भी ये तस्कर सोने को उनके पास मिले  सामान में छुपा कर लाए थे, जिस का पर्दाफाश नागपुर पुलिस किया था।