logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कपिल नगर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी करते दो लोग गिरफ्तार, करीब चार लाख रुपये का माल जब्त


नागपुर: कपिल नगर में पुलिस ने अवैध रूप से घरेलू एलपीजी गैस को व्यावसायिक सिलेंडरों में भरने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले से अनधिकृत एलपीजी ट्रांसफर से जुड़े एक कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नारी रोड पर दीपक टायर चौक के पास प्लॉट नंबर 49 पर छापा मारा। यहाँ से पुलिस ने मोहनसिंह जगदीशसिंह (24), और विष्णुकुमार कुलदीपसिंह रेहर (22), दोनों धौलपुर, राजस्थान निवासी हैं। यह दोनों घरेलू एचपी सिलेंडर से नीले रंग के व्यावसायिक सिलेंडर में नोजल का उपयोग करके गैस ट्रांसफर करते रंगे हाथों पकड़े गए।

आगे की पूछताछ में पता चला कि दोनों सिविल लाइंस स्थित एक घरेलू गैस एजेंसी के लिए वितरक के रूप में काम कर रहे थे। आरोपी निजी लाभ के लिए प्रत्येक घरेलू सिलेंडर से 1-2 किलोग्राम गैस अवैध रूप से वाणिज्यिक सिलेंडर में ट्रांसफर कर रहे थे। पुलिस ने 17 एचपी गैस सिलेंडर, 7 भारत गैस सिलेंडर, एक इंडेन वाणिज्यिक सिलेंडर, 2 ट्रांसफर नोजल और 1 इलेक्ट्रिक वजन मापने वाली मशीन जब्त की, जिसकी कुल कीमत 3,76,700 रुपये है।