logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: अवैध रूप से गो तस्करी करते दो लोग गिरफ्तार, लाखनी पुलिस ने 13 गोवंशों को बचाया


भंडारा: लाखनी पुलिस ने गोतस्करी कर रहे एक वाहन को लाखनी से लाखोरी जा रहे मार्ग पर संदेह के आधार पर पकड़ा है. पुलिस ने वाहन से कुल 13 गोवंशों को छुड़ाया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है.  

लाखनी से लाखोरी की ओर जा रहे एक वाहन पर संदेह होने पर पुलिस ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली. इस पिकअप वाहन में कुल 13 लाल व सफेद रंग की गायें  मिले. इन गायों को काटने के लिए बूचड़खाने ले जाया जा रहा था. पुलिस ने इन गोवंशों को मुक्त कराया और  तीन लाख रुपये का माल जब्त किया है.

आरोपियों के नाम मालीपार निवासी निहाल भास्कर खोबरागड़े (26) और नंदोरा निवासी दिनेश महादेव गिरहेपुंजे (23) है. लाखनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है.