logo_banner
Breaking
  • ⁕ चंद्रपूर कैंसर अस्पताल पर साइबर हमला; डेटा लॉक कर करोड़ों की फिरौती की मांग ⁕
  • ⁕ DRI नागपुर की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये का 522 किलो से अधिक गांजा जब्त किए; दो लोग गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: कलपाथरी में बाघ के हमले में युवक की मौत, बकरियों के लिए चारा लेने जंगल गया था मृतक ⁕
  • ⁕ Amravati: पेपर लीक मामले को लेकर अमरावती में NSUI का मशाल मार्च; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: गोंदिया शहर के महादेव मंदिर से चोरी करने वाले दो लोग गिरफ्तार, एक महीने में मंदिर में चोरी की दूसरी घटना


गोंदिया: गोंदिया शहर के गणेश नगर इलाके में सर्वेश्वर महादेव मंदिर से हुई चोरी का मामला सुलझ गया है और पुलिस ने इस मामले में दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

सर्वेश्वर मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर दान पेटी में रखे एक हजार रुपये, 500 रुपये कीमत की पीतल की अंगूठी और 300 रुपये कीमत की तांबे की अंगूठी चोरी हो गई।

5 अक्टूबर की रात और 6 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे के बीच हुई इस घटना की शिकायत विष्णु देवनारायण अग्रवाल ने नगर थाने में की जिसके बात पुलिस ने आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस मामले में सुमित चिंदाले (28) और अमित चिंदाले (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है और मंदिर से चोरी की गई सामग्री भी जब्त कर ली गई है। दिलचस्प बात यह है कि एक महीने के भीतर गोंदिया शहर के किसी मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना है।