logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

कम में बम्म हासिल करने के चक्कर में दो लोगों को लगा 20 लाख का चूना 


चंद्रपुर-बाजार मूल्य के कम दाम में अधिक सोना हासिल करने की लालच में दो व्यक्तियों के साथ 20 लाख रूपए की ठगी हो गयी.मामला चंद्रपुर जिले के बेंबाल का है.यहाँ के निवासी विवेक एक राजस्थानी व्यक्ति के संपर्क में आया.इस व्यक्ति ने विवेक को बताया की वो कारोबारी है और कम दाम में सोना बेचता है.खुद पर यकीन दिलवाने के लिए आरोपी ने विवेक को सोने की कुछ मनिया दिखाई जिसकी जाँच करने पर वह शुद्ध सोने की मिली इसके बाद विवेक और आरोपी के बीच सोने की खरीदी का सौदा तय हुआ. 
तय सौदे के बाद विवेक और उसका एक साथी बीस लाख रुपये की तय रकम लेकर गोंडपिपरी गए थे. निर्धारित स्थान पर विवेक ने उस व्यक्ति को बीस लाख रुपये दिए और दो किलो सोने की बैग ले ली. गुप्त लेन-देन पर चर्चा न करने और पुलिस को सुराग न लगे इससे डरकर विवेक और उसका सहयोगी वापस लौट आए. अगले दिन जब वह बैग के सोने की जाँच कराने ज्वेलर्स के पास पहुंचे तो. बैग में भरी धातू सोना न होने की बात सामने आयी जिसके बाद  विवेक और उसके दोस्त के पैरों के नीचे की जमीन ही मानों ख़िसक गयी.
बीस लाख का सौदा करने वाले ने उनके साथ ठगी की है यह समझ में आने के बाद विवेक ने अनेकों बार आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया. किंतु संपर्क न होने पर विवेक और उसका सहयोगी किशोर गोंडपिपरी पहुंचे. किंतु तब तक ठगबाज  गोंडपिपरी से फरार हो चुका था.