logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से संपर्क रखने वाले शिक्षक सहित दो गिरफ्तार


नागपुर: आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने कामठी से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें पाकिस्तान में कुछ लोगों से संबंध होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है और एटीएस टीम उनसे गहन पूछताछ कर रही है। एटीएस की नागपुर इकाई ने शनिवार तड़के यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार किए गए दोनों लोग लंबे समय से कामठी में रह रहे थे और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में कुछ लोगों के संपर्क में थे। दोनों पर भारत विरोधी दुष्प्रचार फैलाने का संदेह है। दोनों को एक मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया गया और एटीएस द्वारा गोपनीयता बरते जाने के कारण उनके नाम उजागर नहीं किए जा सके। गिरफ्तार आरोपियों में से एक कामठी के एक उर्दू स्कूल में शिक्षिका बताई जा रही है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, कपिल नगर थाना क्षेत्र की एक महिला सुनीता जामगड़े कारगिल से नियंत्रण रेखा पार करके पाकिस्तान चली गई थी। सुनीता जामगड़े अपने बेटे के साथ मई 2025 में कारगिल सीमा से नियंत्रण रेखा पार करके पाकिस्तान चली गई थीं, लेकिन कुछ दिनों बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने उन्हें वापस लाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी।

जाँच से पता चला कि वह ऑनलाइन मिले एक धार्मिक नेता से मिलने पाकिस्तान जाना चाहती थी। स्वदेश वापस लाए जाने के बाद, उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता के शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।