logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रामटेक में दो लोगों ने की शराबी भाई की हत्या


नागपुर: नागपुर जिले की रामटेक तहसील में आने वाले देवलापार थाना अंतर्गत पिंडकापार (लोधा) गांव में रविवार रात 9 बजे हुई घटना में दो युवकों ने मिलकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया, तथा देवलापार पुलिस ने मात्र तीन घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नरेश जयसिंह वरठी का दारू के नशे में अपनी बहन कविता ईनवाते से विवाद चल रहा था. इसी बीच रविवार रात 9 बजे मृतक हाथ में धारदार हथियार लेकर अपनी बहन के घर दारू के नशे में पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा. इसी बीच मृतक के सगे भाई महेश जयसिंह वरठी ने डंडे से नरेश के सर पर पीछे से वार कर दिया, तथा मृतक के जवाई संजय ईनवाते ने मृतक के हाथ से धारदार हथियार छीनकर मृतक पर वार किया, जिसमें मृतक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना की जानकारी मिलने पर देवलापार थानेदार सतीश मेश्राम अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, तथा घायल अवस्था में नरेश वरठी को शासकीय ग्रामीण रूग्णालय देवलापार पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने नरेश वरठी को मृत घोषित कर दिया. देवलापार पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.