logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मोबाइल शापी में दो लोगों को चाकू मार कर किया घायल, मोबाइल फोन खरीदने को लेकर हुआ विवाद


नागपुर: हिंगना पुलिस थाना अंतर्गत एक नया मोबाइल खरीदने आए युवक का उधार में मोबाइल लेने को लेकर विवाद हो गया। मोबाइल दुकान में काम करने वाले दो लड़कों ने उसे दुकान से बाहर निकाल दिया। इससे गुस्साए युवक द्वारा दो लोगों पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने की घटना गुरुवार सुबह सुबह 11 बजे के बीच पंचवटी परिसर के सामने सड़क पर हुई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन की पीसीआर हासिल की है. इस घटना से हिंगना शहर में सनसनी फैल गई है. आरोपी प्रणय मधुकर चतुर (33) धनगरपुरा, हिंगणा निवासी बताया जा रहा है। घायलों में सतीश अरुण कांबले (34)  हिंगणा, सागर शांताराम फटिंग (30)  जुनेवानी निवासी का समावेश है.

26 दिसंबर को सुबह 11 बजे प्रणय चतुर नया मोबाइल फोन खरीदने के लिए हिंगाना स्थित सतीश मोबाइल शॉप पर गया था. उन्होंने वीवो कंपनी का 20,000 रुपये का मोबाइल फोन पसंद किया. मोबाइल दुकानदार ने उससे पूछा कि क्या वह इसे नकद में खरीदना चाहता है या फिर उसे फाइनेंस करना चाहता है। उसने कहा कि वह नकद भुगतान कर रहा है।  इसके चलते दुकानदार ने नकद बिल बनाया।  

बिल चुकाने से पहले ही प्रणय ने मोबाइल हाथ में ले लिया. जब दुकानदार ने उससे बिल के  पैसे मांगे  तो उसने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं और फिर कहा कि वह दो दिन में भुगतान कर देगा.  इसके चलते दुकानदार  ने उसे मोबाइल फोन वापस करने को कहा।  लेकिन जैसे ही उसने मोबाइल लौटाने से इनकार किया तो दुकान में काम  करने वाले  लड़कों ने उससे  मोबाइल छीन लिया और दुकान से बाहर ले गये.

इसी बात से गुस्साए प्रणय ने मोबाइल शॉप में पहले सागर के पेट पर चाकू से वार किया. इसके बाद उसने सतीश के सीने पर भी चाकू मारा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही हिंगणा पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. दोनों घायलों को एम्स अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में सतीश की सर्जरी हुई। दोनों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। 

मोबाइल दुकान मालिक आकाश मस्के ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रणय मधुकर चतुर चतुर के खिलाफ हत्या के प्रयास के  तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और उसे तीन दिन की पीसीआर में भेजा गया है। घटना की आगे की जांच थानेदार जीतेंद्र बोबडे के मार्गदर्शन में चल रही है.