logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अवैध गैस रिफिलिंग वाहन चालक से जबरन वसूली के आरोप में यशोधरा नगर के दो पुलिसकर्मी निलंबित


नागपुर: नागपुर शहर पुलिस दल में कार्यरत दो पुलिसकर्मियों पर फिर एक बार जबरन वसूली के आरोप लगे हैं. हालांकि जांच के बाद इन आरोपों के सही पाए जाने के चलते इन दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. ये दोनों पुलिसकर्मी नागपुर के यशोधरा नगर पुलिस थाने में कार्यरत हैं. इस घटना के बाद पूरे पुलिस दल में  खलबली  का माहौल है.

यशोधरा नगर पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल मंगेश लांजेवर और कांस्टेबल अरशद रईस शेख बीट मार्शल के रूप में कार्यरत हैं. इन दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा कुछ दिन पहले अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों से वाहनों में गैस भरने का काम करने वाले कुंदन लाल नगर निवासी इमरान नामक व्यक्ति को पकड़ कर थाने लेकर आए थे. आरोप है कि तब इन दोनों पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई नहीं करने के एवज में इमरान नामक इस व्यक्ति से 50000 रुपये की मांग की. हालांकि ढाई हजार रुपए देकर इन दोनों पुलिसकर्मियों ने इसे बाद में बिना कार्रवाई के ही उसे छोड़ दिया था.

इसकी शिकायत बाद में इमरान ने डीसीपी निकेतन कदम से की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि बिना स्टेशन डायरी में एंट्री के ही इन दोनों पुलिसकर्मियों ने इमरान को छोड़ दिया था. शनिवार को इन दोनों पुलिस कर्मियों को पुलिस आयुक्त डॉक्टर रविंद्र सिंगल के आदेश के बाद निलंबित किया गया है. इस मामले के सामने आने के बाद पूरे पुलिस दल में खलबली का माहौल है.