logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पिछले एक हफ्ते में नागपुर के दो सीनियर सिटीजन के साथ करीब 2 करोड़ रूपयों की ठगा, केंद्रीय एजेंसियों द्वारा डिजिटल अरेस्ट करने का डर


- करण ठाकुर

नागपुर: नागपुर शहर में सीनियर सिटीजन को साइबर अपराधी धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा हैं. केंद्रीय एजेंसियों का डर दिखाकर वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें डिजिटल अरेस्ट करने की बात बताते हुए उनसे पैसों की मांग की जा रही है और इससे बचने के लिए  उनसे पैसों की वसूली की जारी है.

नागपुर शहर में ही पिछले एक हफ्ते में दो सीनियर सिटीजन को करीब 2 करोड़ रूपयों से ठगा गया है. साइबर पुलिस लाइन ने नागरिकों से आह्वान किया है कि ऐसे किसी भी धोखाधड़ी के चलते  तुरंत साइबर पुलिस में  यह संबंधित पुलिस थाने में संपर्क करें.

आए दिन साइबर अपराधी नागरिकों को धोखाधड़ी का शिकार बनाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते हैं. शहर में पिछले एक सप्ताह में ही ऐसे दो धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं. जहां पर साइबर अपराधियों ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के नाम का डर दिखा कर डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी देकर दो सीनियर सिटीजन करीब 2 करोड़ की ठगी का शिकार बनाया है. 

सदर पुलिस थाना अंतर्गत सामने आए एक मामले में 67 वर्षीय रिटायर्ड टीचर महिला को आरोपियों ने करीब 23 लाख ₹20000 की चपत लगाई थी. इसी तरह कोराडी में 73 वर्षीय कोराडी थर्मल प्लांट के रिटायर्ड अधिकारी को साइबर अपराधियां ने इसी तरह एक करोड़ 30 लाख रूपयों का चूना लगाया था.  

साइबर धोखेबाजों के धोखेबाजी के नए ट्रेंड के चलते ही नागपुर साइबर पुलिस ने नागरिकों से आवाहन किया है कि ऐसी किसी भी धोखाधड़ी की बात का पता चलते ही तुरंत साइबर पुलिस या संबंधित थाने में संपर्क करें ताकि इन धोखेबाजों से बचा जा सके.