logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: शहर में यौन शोषण के दो अलग मामले, नाबालिग लड़कों ने नाबालिग लड़कों के साथ किया दुराचार


अकोला: अकोला शहर के खड़की इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने लोगों को सुन्न कर दिया है. एक 12 वर्षीय लड़के ने एक 8 वर्षीय लड़के का यौन उत्पीड़न किया है. वहीं, एक अन्य घटना में, म्हाडा कॉलोनी में 16 वर्षीय लड़के ने एक 6 वर्षीय लड़के का यौन उत्पीड़न किया है. जानकारी मिली है कि ये नाबालिग अलग-अलग जगहों पर बच्चों का यौन शोषण करते थे. इस मामले में खदान पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

दो दिन पहले यह बात सामने आई थी कि कौलखेड इलाके के 12 साल के लड़के ने घर के पास रहने वाले एक 8 साल के लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया है. पीड़ित का बयान दर्ज करने के बाद देर रात इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया.

पिछले कुछ दिनों से पीड़ित आठ वर्षीय बालक तनाव में रहता था और किसी से बात नहीं करता था. उसने घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया था. उसमें आए बदलाव से परिवार हैरान था. ऐसे में जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में बताया. फिर उसे साथ ले जाकर खदान थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में खुलासा हुआ कि घर के पास रहने वाले 12 साल के लड़के ने बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है.

वहीं, एक अन्य घटना में खदान पुलिस स्टेशन में एक 16 वर्षीय लड़के ने 6 वर्षीय लड़के का यौन शोषण करने की शिकायत भी दर्ज कराई गई.

यौन शोषण करने वाले दोनों लड़कों के नाबालिक होने के कारण पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती. इसलिए खदान पुलिस ने घटना की गंभीरता को समझते हुए मामला दर्ज कर लिया. अब इस मामले की जांच सीडब्ल्यूसी, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड करेगी.