logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: बौद्ध भिक्षु के घर चोरी करने वाले दो चोर लगे पुलिस के हाथ, वाड़ी पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा


नागपुर: नागपुर के वाड़ी पुलिस थाना अंतर्गत  एक बौद्ध भिक्षु के घर में चोरी की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो चोरों को पकड़ा, जिनमें से एक नाबालिग का भी समावेश है। आरोपी की निशानदेही  पर चोरी का माल भी पुलिस ने बरामद किया है। 

शुक्रवार को धम्मकीर्ति नगर, म्हाडा कॉलोनी में स्थित भंते तन्हानकर के घर उस समय चोरी हो गई थी जब भंते प्रार्थना में लीन थे। चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए उनके घर से सोने के आभूषण और नकदी उड़ा ली थी। इसकी शिकायत उन्होंने वाड़ी पुलिस से की थी। 

वाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो युवक घर से बाहर निकलते हुए दिखे। इसके आधार पर पुलिस ने तकनीकी जांच कर आरोपी करण पाल को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने नाबालिग साथी के साथ चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।दोनों से चोरी का सामान बरामद कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।