logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

निजी अस्पताल में सेंधमारी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की कार्रवाई


नागपुर: नागपुर के लकडगंज पुलिस थाना अंतर्गत  जूनी मंगलवारी स्थित खोबरागड़े हॉस्पिटल में हुई सेंधमारी मामले का पर्दाफाश करते हुए क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के बाद आरोपियों की पहचान हुई थी, जिसके बाद गोपनीय जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर इन दोनों को भारतवाड़ा रोड स्थित ओम नगर परिसर से गिरफ्तार किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गया आरोपियों में अफरोज शमशाद अंसारी और अमोल चंद्रशेखर चाफेकर उर्फ दरवाड़े का समावेश है। फरियादी डॉ अमित देवदत्त खोबरागड़े का लकडगंज के जूनी मंगलवारी परिसर में खोबरागड़े नाम से हॉस्पिटल है।

बुधवार रात अज्ञात चोरों ने रात में हॉस्पिटल के दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर प्रवेश किया था और ड्रावर से नगदी 89 हजार और सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर सहित करीब 94 हजार रुपये का माल चोरी कर लिया था।

इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली थी। दोनों ही आरोपियों का रिकॉर्ड होने के चलते पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। 

क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की टीम को अफरोज अंसारी का अपने साथी भारतवाड़ा रोड ओम नगर निवासी अमोल चाफेकर के घर जाने के बात का पता चला। तुरंत छापा मार कर पुलिस ने ओम नगर परिसर में इन दोनों को हिरासत में लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद हुआ है।