logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सोना तस्करी में शामिल दो युवक गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के गहने जब्त


नागपुर: क्राइम ब्रांच ने दो युवकों को करीब एक करोड़ 64 लाख रूपयों के सोने के गहनों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ये दोनों युवक विमानतल से पार्सल में आए सोने को लेकर दोपहिया वाहन से जाने की गोपनीय जानकारी मिलने के बाद पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर आगे के कार्रवाई के लिए इमामवाड़ा पुलिस के हवाले किया है।

क्राइम ब्रांच की टीम को जानकारी मिली थी कि डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुंबई से सोने के गहनों का एक पार्सल आया है और उसे लेने के लिए सिरस पेठ निवासी शेख सलीम शेख वजीर और कुणाल राउत जाने वाले हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने इमामवाड़ा परिसर में ट्रैप लगाकर एक दुपहिया वाहन पर इन दोनों को गिरफ्तार किया। 

तलाशी लेने के बाद उनके पास से करीब 1 करोड़ 64 लाख रूपयों के सोने के गहने मिले हैं। पुलिस ने चुनाव आयोग के अधिकारियों और आयकर विभाग को कारवायी की सूचना दी। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए इमामबाड़ा पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि यह सारा सोना सर्राफा व्यापारियों का है और सलीम और कुणाल लंबे समय से कुरियर कर्मी के रूप में काम कर रहे थे।