logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाबालिग का अपहरण कर कश्मीर से नागपुर पहुंचे दो युवक, सीताबर्डी पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: देश में लव जिहाद और धमकाकर युवतिओं को जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर करने को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच सीताबर्डी थाना अंतर्गत एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो युवकों ने जम्मू-कश्मीर से एक 15 वर्षीय नाबालिग का पहले अपहरण किया और फिर उसे लेकर नागपुर पहुंचे। सीताबर्डी परिसर में घूमते समय पुलिस ने तीनों को रोका और पूछताछ की। तब यह मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपी युवको को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं युवती को सरकारी छात्रावास में रखा गया है। 

पीड़ित युवती का नाम कुमकुम रविशंकर पालसर उर्फ शर्मा (15, राज गौरी नागसेनी गलाहार भाटा किस्तवाड जम्मू अँड काश्मीर) है। वहीं आरोपियों की पहचान मुदसशीर हुसेन मोहम्मद हुसेन (19) और यासीर हुसेन मोहम्मद यासीन (19) दोनों जम्मू-कश्मीर के डोडा के रहने वाले हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को सीताबर्डी के पीएसआई अनिल मंगलकार सीताबर्डी परिसर में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवती और दो युवक घूमते हुए दिखाई दिए। तीनों की वर्ताव संदीघ दिखाई देने पर पीएसआई ने उन्हें रोका और उनसे यहां घूमने को लेकर सवाल किया। हाव भाव संदीघ दिखाई देने और जवाब सही से नहीं देने पर उन्हें शक हुआ और तीनो को थाने लेकर पहुंचे। 

पूछतछ में पता चला कि, युवती और दोनों युवक जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। वहीं कुछ दिन पहले नाबालिग का अपहरण हो गया था, जिसकी शिकायत कश्मीर के किस्तवाड थाने में दर्ज कराइ गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने युवती को वहां से यहाँ लाने की बात स्वीकार की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत दोनों युवको को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नाबालिग को काटोल रोड स्थित सरकारी छात्रावास में रखा गया है। 

सीताबर्डी पुलिस ने तुरंत इस बात की जानकारी किश्तवाड़ पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर की पुलिस नाबालिग बच्ची और दोनों आरोपियों को लेने के लिए निकल चुकी है। इसी के साथ पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को भी जानकारी दे दी है। वह भी बच्ची को लेने के लिए निकल गए हैं। सीताबर्डी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आरपीसी 151(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।