logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

ट्रैफिक बूथ चोरी मामला: पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ़्तार


नागपुर: स्मार्ट ट्रैफिक बूथ से समान चोरी करने वाले मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच की यूनिट तीन ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने आरोपियों के पास से ढाई लाख का माल भी बरामद किया। सभी आरोपी हार्डकोर क्रिमिनल है, शहर के विभिन्न थानों में आरोपियों के ऊपर छह मामले दर्ज हैं।

नागपुर शहर में सभी चौक चौराहा पर स्मार्ट ट्रैफिक पुलिस बूथ लगाए गए हैं. आधुनिक सुविधाओं से सुसज्ज इन बूथों में ऑटोमेटिक लॉक सिस्टम है.  कोड डालने के बाद ही  इन बूथ में अंदर जाना संभव होता है. आधुनिक सुविधाओं से सुसज्ज शहर के करीब छै जगह के बूथों में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपए का माल चोरी कर लिया था. चोरी होने की बात का खुलासा होते ही पुलिस दल में खलबली मच गई थी.

जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया था क्राइम ब्रांच यूनिट 2 की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय जानकारी के आधार पर इन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पकड़े गए आरोपियों में आशीष उर्फ बोंड्या चौधरी, राजेश कुशवाह और शेख इमरान शेख अकबर का समावेश है. पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी के कई मामले इससे पहले दर्ज होने की जानकारी है.उनकी निशान देही 6 बैटरीयां, इनवर्टर, दोपहिया वाहन सहित करीब ढाई लाख रुपए का माल भी बरामद किया गया है.आरोपियों ने एक ही रात में अलंकर टॉकीज चौक के ट्रैफिक बूथ सहित , सरदार पटेल चौक गणेश पेठ के ट्रैफिक 

बूथ, कृपलानी चौक धांतोली के ट्रैफिक बूथ गडीगोदाम चौक के ट्रैफिक  बूथ,वीसीए चौक के ट्रैफिक बूथ में तोड़फोड़ कर अंदर से बैटरी और कीमती सामान चोरी किया था.पकड़े गए इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए सदर पुलिस के हवाले किया गया है।