logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जूते के डिब्बे में मिली संदिग्घ चीज, पिता ने बम समझ पुलिस में की शिकायत; जाँच करने पर असलियत आई सामने


नागपुर: नागपुर के एमआईडीसी पुलिस थाना अंतर्गत राजीव नगर परिसर में एक व्यक्ति के घर के बरामदे में जुटे के डिब्बे में बम जैसी चीज दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया.हालांकि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के बम स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर इस बॉक्स में रखे उपकरण को निष्क्रिय किया गया.बाद में यह बम जैसी दिखने द वाली चीज स्कूल में बच्चे द्वारा बनाया गया प्रोजेक्ट निकाला जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली.

एमआईडीसी पुलिस थाने के राजीव नगर स्थित पालकर लेआउट कृष्ना नगरी में धनीराम नायक नामक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं. बुधवार दोपहर करीब साढे 11:30 बजे के दौरान उन्हें अपने घर के बरामदे में एक जूते का  डिब्बा दिखाई दिया. जिसमें बैटरी की मदद से कुछ तार लगे हुए थे. पहली नजर में ही बम जैसी चीज होने का आभास होते ही धनीराम ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी.

एमआईडीसी पुलिस  घटना की जानकारी मिलते ही बम स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर पहुंची और पूरे परिसर को एतिहात के तौर पर खाली करवाया गया. जिसके बाद जूते में लगी बैटरी को  जब बम स्क्वॉड की टीम ने अलग किया तब उन्हें यह चीज बम नहीं होने का पता चला. जांच के दौरान ही पता चला कि धनीराम के बेटे ने स्कूल के प्रोजेक्ट के लिए यह इंस्ट्रूमेंट तैयार किया था और उसे घर के बरामदे में ही रख दिया था.इसकी खबर धनीराम को नहीं थी . इस बात का पता चलते ही पुलिस सहित पूरे परिसर के लोगों ने राहत की सांस ली है.