logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास को बम से उड़ाने की दी धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास को बम से उड़ाने की धमकी भरे कॉल से शहर में सनसनी फैल गई। डायल 112 पर एक अज्ञात शख्स ने फोन कर दावा किया कि मंत्री के घर में बम रखा गया है, जो कभी भी फट सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों आवासों की गहन तलाशी ली। करीब दो घंटे की जांच के बाद कॉल फर्जी निकली और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम के डायल 112 पर अज्ञात कॉल आया और दावा किया कि, उसने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर पर बम रख दिया है। और वह जल्द ही फटने वाला है। केंद्रीय मंत्री के घर में बम रखने की खबर से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। बम रखने की 
सूचना स्थानीय पुलिस और केंद्रीय मंत्री गडकरी की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को अवगत कराया। 

बम की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केंद्रीय मंत्री के महल और नरेंद्र नगर स्थित निवास पर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ तलाशी अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे तक चला सघन तलाशी अभियान पूरी सतर्कता के साथ किया गया, लेकिन इस दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और अधिकारियों ने राहत की सांस ली, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी रखी गई।

तकनीकी सहायता से कॉल नंबर को ट्रेस कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तुकसीबाग रोड स्थित भूत बंगला परिसर से एक युवक को हिरासत में लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान 25 वर्षीय उमेश राउत के रूप में हुई है, जो नागपुर की एक शराब दुकान में काम करता है।

प्रारंभिक पूछताछ में उसने धमकी देने की बात कबूल की है, हालांकि धमकी देने की मंशा स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने यह हरकत मज़ाक में की, मानसिक असंतुलन की वजह से या फिर किसी और उद्देश्य से। खबर लिखे जाने तक कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में लगी हुई थी।