logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

व्यापारी की बैग से अज्ञात महिला चोरो ने उड़ाए 4.50 लाख रुपये, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना


नागपुर: नागपुर के तहसील पुलिस थाना अंतर्गत इतवारी में एक व्यापारी की दूकान से अज्ञात महिला चोरों ने 4.50 लाख रुपयों नगदी पर हाथ साफ कर लिया. पुलिस ने जरीपटका निवासी भूपेंद्र गोविंदराम वासवानी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. हालांकि महिला चोरों के इस गिरोह की एक महिला बाग से पैसे चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसके आधार पर ही पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फ़रियादी भूपेंद्र इतवारी के तीननल चौक पर समाधा सेल्स नामक बर्तन की दूकान चलाते है. मुंबई के हीरेनभाई नामक व्यापारी से उनका लेन-देन था लिहाजा 29 सितंबर को हिरेन उन्हें पेमेंट करने के लिए दूकान में आए थे. इसके लिए उन्होंने 4.50 लाख रुपये बैग में रखे थे. इसी दौरान 5 महिलाएं भी दूकान में खरीदारी करने के लिए आई थी. हीरेन ने भूपेंद्र के काउंटर पर बैग रखी और लघुशंका के लिए चले गए. 

इसी बीच अन्य महिलाओं ने भूपेंद्र और दूकान के कर्मचारियों को  बातचीत में व्यस्त रखा और एक महिला ने हीरेन की बैग से रकम चोरी कर ली. कुछ देर बाद हीरेन वापस लौटे और बैग खोली तो रकम गायब थी. उन्होंने  इसकी जानकारी भूपेंद्र को जानकारी दी. तब तक पांचों महिलाएं दूकान से जा चुकी थी. भूपेंद्र ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक महिला चोरी करते दिखाई दी है. 

इस घटना की शिकायत बाद में पुलिस से की गई. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर अज्ञात महिला की तलाश कर रही है.