logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

विधायक रवि राणा के कृषि गोदाम में अज्ञात चोरों ने लगाई सेंध


अमरावती- अमरावती की बड़नेरा सीट के विधायक रवि राणा के कृषि गोदाम से अज्ञात चोरों ने 5 लाख 58 हजार 400 रुपये का माल लूट लिया। यह घटना रविवार की है जिसके बाद बड़नेरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है.विधायक  रवि राणा का भानखेड़ा से मोगरा रोड स्थित खेत में दो गोदाम हैं। जहां सुशील गजानन ठाकुर चौकीदारी का काम करता है.शिकायत में बताया गया है कि गोदाम में गरीबों और जरूरतमंदों को बांटने वाली किराना सामग्री रखी गई थी। 19 अगस्त को जब सुशील ठाकुर गोदाम से शक्कर की बोरी लेने आया तो गोदाम में रखा सारा सामान व्यवस्थित रखा हुआ था. लेकिन 4 सितंबर को जब वे गोदाम में गया तो दरवाजे पर लगा ताला उसे टूटा हुआ मिला.साथ ही वहां रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त अवस्था में मिला। उसने पाया की चोरों ने गोदाम से साउंड सिस्टम एम्पलीफायरों के साथ-साथ किराने का सामान चुरा लिया था। 
सुशील ठाकुर ने इसकी जानकारी तुरंत अपने अन्य सहकर्मी नितिन मस्के को दी। इसके बाद उन्होंने विधायक रवि राणा को भी फोन कर गोदाम में चोरी की घटना की जानकारी दी. राणा के कहने के बाद सुशील ठाकुर ने इस मामले में बडनेरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है.पुलिस ने  इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है.