logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अज्ञात चोरों ने नगदी और जेवरात समेत 13 लाख का माल उड़ाया, जरीपटका थाने के दयानंद पार्क हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी की घटना


नागपुर: नागपुर के जरीपटका पुलिस थाना अंतर्गत चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए नगदी सहित सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। इस घटना के समय फरियादी पूरे परिवार सहित घर को ताला लगाकर घूमने के लिए मध्य प्रदेश के हुए थे।

फरियादी अमित भोजवानी है जो कि अपने परिवार के साथ दयानंद पार्क, हाउसिंग बोर्ड सोसायटी के प्लॉट नंबर 146 में रहते हैं। अमित गांधी बाग में कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते हैं। 25 जनवरी की दोपहर अमित अपने घर को ताला लगाकर परिवार सहित मध्य प्रदेश के बेडाघाट में घूमने के लिए गए हुए थे। सोमवार सुबह जब वह घर पहुंचे तब उन्हें घर में चोरी होने की बात का पता चला। 

चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे के ताला तोड़ के अंदर प्रवेश किया था और बेडरूम सहित घर की ऊपरी मंजिल की अलमारी से नगदी चार लाख 60000 सहित सोने चांदी के आभूषण और सोने के सिक्कों सहित 13 लाख 20 हजार 400 रूपयों के माल पर हाथ साफ किया था। इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि इन अज्ञात चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। 

देखें वीडियो: