logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मौज-मस्ती के लिए चुराता था डीजल, ढाबों पर आराम करने वाले ट्रक चालक थे परेशान, मौदा पुलिस ने कसा शिकंजा, 10 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त


नागपुर: मौदा में पुलिस ने एक डीजल चोर को गिरफ्तार किया है. ये चोर नागपुर भंडारा रोड पर, ढाबे में आराम करने आए ट्रक चालकों के वाहन से डीजल चुराता था. पुलिस ने इस आरोपी के पास से दस लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है. आरोपी का नाम मध्य प्रदेश गडरोली निवासी जहीर सहीद खान है। 

मौदा पुलिस स्टेशन अंतर्गत नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई ढाबे हैं। ट्रक चालक रात में आराम करने के लिए इन ढाबों पर रुकते हैं। इस समय उनकी गाड़ियां ढाबे के आसपास खड़ी होती हैं. इसी का फायदा उठाकर आरोपी बड़ी मात्रा में डीजल चोरी करता था.

ये आरोपी पैसे कमाने और मौज-मस्ती के लिए चोरी का डीजल दूसरों को बेचते था। कई ढाबों पर डीजल चोरी की घटनाएं हुईं। पुलिस को इस जानकारी दी गई. जांच के दौरान पुलिस माथनी टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिखा। 

पुलिस ने एक ट्रक की तलाशी ली जिसमें उन्हें आरोपी जहीर मिला। पुलिस को उसके पास से डीजल चोरी में काम आने वाली सामग्रियां मिलीं। इसके अलावा 10 प्लास्टिक के डिब्बे भी मिले। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 लाख 43 हजार 432 रुपये की सामग्री जब्त की है.