logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता राजेंद्र पाटोडे के बेटे पर चाकू से हमला, समर्थकों ने आरोपी के वाहन में लगाई आग


अकोला: घर में घुसकर वंचित बहुजन युवक अघाड़ी के प्रदेश महासचिव राजेंद्र पाटोड़े के 24 वर्षीय बेटे यश पाटोड़े पर चाकू से हमला हुआ है। इस हमले में यश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

घटना खदान पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। पता चला है कि आरोपी सूरज आत्माराम इंगोले (31) ने इस हमले को अंजाम दिया। यश पाटोडे पर हमले की सूचना मिलते ही पाटोडे के समर्थक भड़क गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने इंगोले के घर पर हमला किया और आरोपी सूरज इंगोले के घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

इस घटना में आरोपी सूरज इंगोले भी घायल हुआ है। पुलिस ने परस्पर विरोधी शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज किया है। खदान पुलिस आगे की जाँच कर रही है।