logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तलवार की नोक पर 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से बची बच्ची की जान


​नागपुर: शहर के गणेशपेठ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक 18 वर्षीय युवक ने आधी रात को एक घर में घुसकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का तलवार की नोक पर अपहरण कर लिया। हालांकि पुलिस की सतर्कता और तुरंत एक्शन की वजह से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बच्ची को भी सुरक्षित छुड़वाया  गया है। 

आरोपी अमित मनोज सोनटक्के है जिसका नाबालिग से पहले का परिचय था। कुछ समय पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद लड़की ने आरोपी के खिलाफ प्रताप नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने यह कदम उठाया। 10 सितंबर की रात करीब 2 बजे, आरोपी अमित तलवार लेकर लड़की के घर पहुँचा। उसने दरवाजा खटखटाया और जब लड़की की 64 वर्षीय दादी ने दरवाजा खोला, तो आरोपी ने उन्हें तलवार दिखाकर धमकाया और जबरन घर में घुस गया। उसने सो रही नाबालिग को उठाया और उससे शादी करने की जिद की।

विरोध करने पर आरोपी ने लड़की का गला दबाया और तलवार गले पर रखकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह उसे जबरन अपने साथ ले गया। पीड़िता की दादी की शिकायत पर गणेशपेठ थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अपहरण, घर में घुसपैठ, धमकी, विनयभंग और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अमित सोनटक्के को हिरासत में ले लिया है। आगे की जाँच जारी है।